स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरा, कक्षा 3 के छात्र निजाम की मौत, दो घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली क्षेत्र से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दुखद खबर सामने आई है। मंदला फतेहपुर स्थित 'अल हसन पब्लिक स्कूल' में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य दरवाजे का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर कक्षा 3 के छात्र निजाम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र सैफ और सैदान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
छज्जे पर बच्चों के चढ़ने से हुआ हादसा
शनिवार को अल हसन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम को देखने के लिए कई बच्चे स्कूल इमारत के मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर खड़े हो गए। इसी दौरान अधिक भार के कारण छज्जा अचानक ढह गया।
तेज आवाज के साथ छज्जा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नीचे मौजूद लोग और स्कूली बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। वहां मौजूद ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कक्षा 3 के छात्र निजाम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल छात्र सैफ और सैदान का इलाज जारी है।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM), तहसीलदार और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
SDM ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच में स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है।
उत्सव का माहौल मातम में बदला
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव मंदला फतेहपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस स्कूल में सुबह बच्चे तिरंगा फहराकर खुशियां मना रहे थे, वहां छात्र की मौत की खबर आते ही चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में दिखी आरोपी श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर मिली स्कॉर्पियो

गुदरी बाजार में 657 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

कारोबारी शिवा हत्याकांड में तीन आरोपियों पर इनाम घोषित, नेपाल भागने की आशंका

देवरिया में बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).