जालसाजी कर लोगों को ठगने वाला आरोपी कैसरबाग पुलिस के शिकंजे में

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विवेक यादव उर्फ वीरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बिजनौर रोड स्थित गडौरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, वादी मुकदमा विक्रम सिंह की तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए।
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त विवेक यादव उर्फ वीरेंद्र, आगम बिल्डर्स एवं डेवलपर्स के पास, गोलू ढाबा के निकट बिजनौर रोड, गडौरा क्षेत्र में अपने एक दोस्त के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा है। मुखबिर ने यह भी बताया कि तत्काल कार्रवाई की जाए तो आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जा सकता है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने आरोपी को वहां मौजूद पाया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विवेक यादव उर्फ वीरेंद्र, निवासी 214 सरसवा, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसरबाग पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अमरोहा गैंगरेप पर अखिलेश यादव सख्त, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हॉस्टल में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

सारनाथ सर्किल के थानों की पुलिसिंग परखी, 6 रिक्रूट आरक्षी पुरस्कृत

शिमला में एक करोड़ की चोरी का अजब कनेक्शन, रुद्रपुर में आबकारी टीम ने चोरों से हड़प लिया माल, चार गिरफ्तार
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).