योगी सरकार का धार्मिक पर्यटन पर जोर, बलिया के तीन स्थलों के विकास को 3.40 करोड़ मंजूरी

सुखपुरा के योगी बाबा मंदिर, हल्दी के नेकू बाबा-हुलासो सती मां मंदिर और निछुआडीह के माता परमेश्वरी देवी मंदिर में होंगे विकास कार्य
बलिया। जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के तहत बलिया के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए शासन ने कुल 3.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विधानसभा क्षेत्र बांसडीह के सुखपुरा, बलिया सदर क्षेत्र के हल्दी और बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के कमरौली ग्राम पंचायत स्थित निछुआडीह में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
शासन की स्वीकृति के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों की टीम ने तीनों स्थलों का निरीक्षण भी कर लिया है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, लखनऊ के अवर अभियंता सुनील यादव के नेतृत्व में आर्किटेक्ट की टीम ने स्थलों का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का आकलन किया। अधिकारियों के मुताबिक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सुखपुरा में 1.20 करोड़ से संवरेगा योगी बाबा मंदिर
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा स्थित प्रसिद्ध योगी बाबा मंदिर के विकास के लिए शासन ने 1.20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह प्रस्ताव बांसडीह विधायक केतकी सिंह की ओर से भेजा गया था।

परियोजना के तहत मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधा, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच और लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
हल्दी में 1 करोड़ से होगा मंदिर परिसर का विकास
बलिया सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्दी स्थित प्रसिद्ध नेकू बाबा एवं हुलासो सती मां मंदिर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह प्रस्ताव विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की ओर से दिया गया था।
यहां बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। परियोजना के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
निछुआडीह में 1.20 करोड़ से विकसित होगा माता परमेश्वरी देवी मंदिर
बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के कमरौली ग्राम पंचायत के निछुआडीह स्थित माता परमेश्वरी देवी मंदिर के विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह प्रस्ताव बिल्थरारोड विधायक हंसू राम की ओर से दिया गया था।
परियोजना के तहत यहां भी बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन, पेयजल, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और लैंडस्केपिंग सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
तीनों क्षेत्रों में खुशी, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
तीनों धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बजट स्वीकृत होने की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
अवर अभियंता सुनील यादव के अनुसार विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। इन परियोजनाओं से धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

तुर्तीपार में गाजे-बाजे के साथ भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का स्वागत

सुखपुरा-देल्हुआ में बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का धरना

बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की पहल, सुल्तानपुर में डीएम ने लिया जायजा
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).