बेल्थरारोड में बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल, 10-12 घंटे ही मिल रही आपूर्ति

नगर अध्यक्ष निलेश दीपू ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, ऊर्जा मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग
बलिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश दीपू ने बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। क्षेत्र में दिन-रात मिलाकर महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निलेश दीपू ने कहा कि उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर समय गुजार लेते हैं, लेकिन रात में बिजली कटौती के चलते उन्हें छतों या घर के बाहर रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में भी बिजली की आंख-मिचौली के कारण लोगों की रात की नींद और दिन का चैन दोनों छिन गए हैं।
उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड नगर क्षेत्र और ग्रामीण सबस्टेशन की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन मिलाकर मुश्किल से 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। उसमें भी हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना रहता है। कई बार रात में बिजली 9 बजे तो कभी 11 बजे आती है और तड़के 2 से 3 बजे के बीच फिर गुल हो जाती है। लगातार बिजली कटौती और उमस के कारण लोग पूरी रात गर्मी व मच्छरों से परेशान रहते हैं।
निलेश दीपू ने जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का ध्यान क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराते हुए आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभागीय दावों के बजाय धरातल पर बिजली आपूर्ति में सुधार सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद, 21.40 लाख रुपये के फोन पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए

भरण-पोषण मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुए पवन सिंह
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).