Tue, Oct 6
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ। दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को मिलेगा बोनस और डीए का तोहफा। योगी सरकार कर रही राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस देने की तैयारी। दिवाली से पहले 3400 से 7000 रुपए तक के बोनस का हो सकता है ऐलान। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी हो रही तैयारी। जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी। राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपए, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपया मिलेगा। अक्टूबर का बढ़ा वेतन नवंबर में दिया जाएगा।★ लखनऊ। बीजेपी आज कर सकती है यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान। यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप से भेजे गए पैनल के आधार पर होगा फैसला। 8 राज्यसभा सीटों के लिए नाम तय किए जाने की चर्चा। सामाजिक समीकरण साधने पर बीजेपी का फोकस। OBC, दलित और सवर्ण चेहरों के बीच संतुलन बनाने की तैयारी। पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी यानी अवध क्षेत्र का भी रखा गया ध्यान। अंतिम सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार, नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार।★ लखनऊ। यूपी में सपा ने किया बड़ा खेल। स्नातक MLC प्रत्याशी का किया बदलाव। भाजपा के बागी डॉ० संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी। गोरखपुर फैजाबाद से कमलेश यादव को सपा ने बनाया था प्रत्याशी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने की घोषणा। अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी डॉ० संजयन को सपा में ज्वाइन कराया। आगरा से भी सपा ने अपना प्रत्याशी बदला।★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ। दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को मिलेगा बोनस और डीए का तोहफा। योगी सरकार कर रही राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस देने की तैयारी। दिवाली से पहले 3400 से 7000 रुपए तक के बोनस का हो सकता है ऐलान। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी हो रही तैयारी। जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी। राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपए, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपया मिलेगा। अक्टूबर का बढ़ा वेतन नवंबर में दिया जाएगा।★ लखनऊ। बीजेपी आज कर सकती है यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान। यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप से भेजे गए पैनल के आधार पर होगा फैसला। 8 राज्यसभा सीटों के लिए नाम तय किए जाने की चर्चा। सामाजिक समीकरण साधने पर बीजेपी का फोकस। OBC, दलित और सवर्ण चेहरों के बीच संतुलन बनाने की तैयारी। पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी यानी अवध क्षेत्र का भी रखा गया ध्यान। अंतिम सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार, नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार।★ लखनऊ। यूपी में सपा ने किया बड़ा खेल। स्नातक MLC प्रत्याशी का किया बदलाव। भाजपा के बागी डॉ० संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी। गोरखपुर फैजाबाद से कमलेश यादव को सपा ने बनाया था प्रत्याशी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने की घोषणा। अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी डॉ० संजयन को सपा में ज्वाइन कराया। आगरा से भी सपा ने अपना प्रत्याशी बदला।★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।

लखनऊ को मिलेगा हाईटेक बस पोर्ट, 70 प्लेटफॉर्म के साथ दिसंबर में शुरू होगा संचालन

Published By Syed Fiza Khatoon·02 Sept 2026 03:29 PM (IST)
0
लखनऊ को मिलेगा हाईटेक बस पोर्ट, 70 प्लेटफॉर्म के साथ दिसंबर में शुरू होगा संचालन

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड में बन रहा अत्याधुनिक बस पोर्ट अब जल्द ही यात्रियों के लिए तैयार होने जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। करीब 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस बस पोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

70 प्लेटफॉर्म वाला होगा बस पोर्ट

विभूति खंड बस पोर्ट में बसों के संचालन के लिए करीब 70 प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बसों की मरम्मत और रखरखाव के लिए लगभग 29 हजार वर्ग मीटर में क्षेत्रीय डिपो कार्यशाला भी विकसित की जा रही है। परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश में PPP मॉडल के तहत 23 आधुनिक बस स्टेशनों को विकसित करने की योजना है। पहले चरण में लखनऊ के विभूति खंड, चारबाग और अमौसी को शामिल किया गया है।

डीजल नहीं, इलेक्ट्रिक बसों का बनेगा हब

इस बस पोर्ट की खासियत यह होगी कि इसे इलेक्ट्रिक बसों के हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसी दिशा में परिवहन निगम ने 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू की है।

एसी वेटिंग लाउंज और डिजिटल स्क्रीन की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए बस पोर्ट में बड़ा एसी वेटिंग लाउंज बनाया जा रहा है। यहां बड़ी डिजिटल स्क्रीन के जरिए बसों का रियल-टाइम शेड्यूल देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

फूड कोर्ट, शोरूम और पीवीआर भी होंगे

विभूति खंड बस पोर्ट को सिर्फ बसों के आवागमन तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। परिसर में यात्रियों के लिए फूड कोर्ट, ब्रांडेड शोरूम, रिटेल स्टोर और पीवीआर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

इसके अलावा यात्रियों और बिजनेस क्लास के लोगों के ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट की सुविधा भी प्रस्तावित है। कॉरपोरेट कंपनियों के लिए आधुनिक ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने की योजना है।

पार्किंग और ईवी चार्जिंग की भी व्यवस्था

बस पोर्ट में पर्याप्त पार्किंग के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वर्टिकल गार्डन, ग्रीन जोन और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं।

यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय, इमरजेंसी मेडिकल सुविधा, फार्मेसी, बैंक-एटीएम, क्लॉक रूम, डॉर्मेट्री, दुकानें और पुलिस बूथ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

आलमबाग टर्मिनल से भी बड़ा परिसर

विभूति खंड का नया बस पोर्ट राजधानी के मौजूदा प्रमुख आलमबाग बस टर्मिनल से भी बड़े क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लखनऊ में बस परिवहन को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाना है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभुनाथ सिंह के अनुसार, विभूति खंड गोमतीनगर का मॉडल बस स्टेशन इसी वर्ष शुरू करने की तैयारी है और दिसंबर के पहले सप्ताह में शुभारंभ कराने का लक्ष्य रखा गया है।

नए बस पोर्ट के शुरू होने के बाद यात्रियों को एक ही परिसर में आधुनिक परिवहन सुविधाओं के साथ खानपान, खरीदारी, मनोरंजन, पार्किंग और अन्य जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

03 Oct 2026

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

04 Oct 2026

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

04 Oct 2026

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

05 Oct 2026

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

02 Oct 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

02 Oct 2026

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

02 Oct 2026

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी