दीपोत्सव का हर दीप कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को दे रहा नई रोशनी: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का भव्य दीपोत्सव केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की आजीविका को नई ऊर्जा देने का माध्यम भी बन रहा है। उन्होंने सोमवार को अयोध्या आगमन से पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दीपोत्सव की आर्थिक महत्ता बताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में जलने वाला हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसान की उपज और परिवार की आजीविका से जुड़ा है। वर्ष 2017 से पहले अयोध्या की सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय लोगों की समृद्धि से जोड़ने की पहल का अभाव था।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित भव्य दीपोत्सव से कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम और कारोबार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। दीपोत्सव से रामनगरी रोशन होने के साथ श्रमशील परिवारों के घरों में खुशहाली की उम्मीद भी जग रही है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

NRI के लिए बड़ी खबर, यूपी की वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

2027 में यूपी की सियासत का नया गणित, बीजेपी-NDA, सपा-कांग्रेस और बसपा के बीच मुकाबले की तैयारी

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बस में मां के अपमान ने बदली जिंदगी की दिशा, कंडक्टर की बेटी शालिनी अग्निहोत्री बनीं IPS; पहले प्रयास में हासिल की 285वीं रैंक
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).