वाराणसी में स्विगी की बड़ी चूक! वेज की जगह घर पहुंचा चिकन बर्गर

वाराणसी। ऑनलाइन फूड डिलीवरी में लापरवाही का मामला सामने आया है। वाराणसी में स्विगी के जरिए वेज बर्गर ऑर्डर करने वाले अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के घर चिकन बर्गर पहुंच गया। मामला सामने आने के बाद अधिवक्ता ने कंपनी से शिकायत कर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन अधिवक्ता ने मैकडॉनल्ड्स से स्विगी के माध्यम से वेज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर किया था। बताया गया कि शाम करीब 5:45 बजे ऑर्डर किया गया, जिसकी डिलीवरी लगभग 7:30 बजे हुई।
घर में बच्चे ने जब बर्गर खाना शुरू किया तो उसे स्वाद कुछ अलग लगा। इसके बाद पैकेट की जांच की गई तो उस पर चिकन बर्गर लिखा मिला। वेज बर्गर की जगह नॉनवेज बर्गर पहुंचने से परिवार नाराज हो गया।

स्विगी ने बताई ऑर्डर मिक्स होने की वजह
अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के मुताबिक, उन्होंने स्विगी के मैनेजर से फोन पर शिकायत की। आरोप है कि मैनेजर ने डिलीवरी के दौरान अधिक सामान होने और पैकेट आपस में बदल जाने की बात स्वीकार की। अधिवक्ता ने कहा कि उनके परिवार में प्याज-लहसुन तक नहीं बनाया जाता। ऐसे में वेज भोजन के बदले चिकन बर्गर पहुंचना गंभीर लापरवाही है।
पुलिस से भी की शिकायत
अधिवक्ता ने सिगरा थाना प्रभारी को फोन पर मामले की जानकारी दी है। पुलिस की ओर से शिकायत मिलने और जांच की बात कही गई है। अधिवक्ता के वाराणसी लौटने पर लिखित शिकायत देने की बात सामने आई है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
इस घटना ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी में ऑर्डर की सही पहचान और शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन पहुंचने से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।
लेखक के बारे में
Anup Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीएम और केंद्रीय रेल मंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

चेतगंज की नक्कटैया को लेकर नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने किया मेला रूट का निरीक्षण

पूर्वांचल में मंत्रियों की फौज भी नहीं दिला सकी भाजपा को जीत, एमएलसी चुनाव में सपा का बढ़ा दबदबा

शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य, वाराणसी में 100 से अधिक शिक्षकों को मिला सम्मान; डिप्टी सीएम बोले—आपमें सृजन की शक्ति
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).