वाराणसी: मतगणना स्थल से लौटे सपा नेता राजेश यादव ‘नत्थू’ की मौत, परिजनों की आशंका पर पोस्टमार्टम

वाराणसी। जिले में समाजवादी पार्टी के नेता राजेश यादव ‘नत्थू’ की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह सीर गोवर्धनपुर, डाफी के निवासी थे। मतगणना स्थल से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों ने मौत को लेकर आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजेश यादव मंगलवार को एक परिचित के साथ मतगणना स्थल गए थे। रात में घर लौटने के बाद बुधवार सुबह वह दोबारा मतगणना स्थल पहुंचे। इसके बाद वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की ओर गए।
वहां से घर लौटते समय राजेश यादव राजातालाब स्थित अपने एक मित्र के होटल पर रुके। यहां चाय पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोग उन्हें भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू की इमरजेंसी में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके थे राजेश यादव
राजेश यादव ‘नत्थू’ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके थे। उनकी पत्नी काशी विद्यापीठ क्षेत्र के सेक्टर नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण भी राजेश यादव चर्चा में रहे थे।
उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

परिजनों की आशंका पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अचानक हुई मौत के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के अनुसार, बीएचयू से मेमो मिलने के बाद मामले में जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Anup Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

हार्ट अटैक के जोखिम से जुड़ी सरसों की खास किस्म की चर्चा, वाराणसी में किसानों को बांटे गए बीज मिनीकिट

वाराणसी में ‘आनंद काशी’ टाउनशिप का सपना होगा साकार! 1004 प्लॉट, भव्य पार्क और आधुनिक सुविधाएं; जानिए योजना की पूरी जानकारी

वाराणसी और लखनऊ में ₹2,941 करोड़ से सुधरेगी पेयजल-सीवरेज व्यवस्था, 15 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

पूर्वोत्तर रेलवे के GM उदय बोरवणकर ने वाराणसी के 4 स्टेशनों का किया निरीक्षण
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).