कप्तानगंज स्टेशन पर DRM आशीष जैन की सख्ती, दिव्यांगों के लिए रैंप और अवैध प्रवेश रोकने के दिए निर्देश

गोरखपुर कैंट-पनियहवां रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का भी लिया जायजा, निर्माण में देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुरक्षा को लेकर निरीक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को गोरखपुर कैंट-पनियहवां रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की प्रगति परखी और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।
दोहरीकरण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर
निरीक्षण के दौरान DRM ने कप्तानगंज-घुघली स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 356/17 और 355/18 पर प्रस्तावित कट कनेक्शन कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने को कहा।
अमृत भारत योजना के कार्यों की परखी हकीकत
इसके बाद कप्तानगंज स्टेशन पर DRM ने यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म की सतह, नवनिर्मित पैनल रूम, रिले रूम और आईपीएस रूम का जायजा लिया। इसके अलावा प्रतीक्षालय और आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों की व्यवस्थाएं भी देखीं।
निरीक्षण के दौरान दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए स्टेशन पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में अनधिकृत प्रवेश रोकने और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।
खानपान स्टॉल पर लाइसेंस और अग्निशमन व्यवस्था की जांच
DRM ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संचालित खानपान स्टॉल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टॉल के लाइसेंस और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति की जांच की। संबंधित संचालक को सभी जरूरी दस्तावेज और अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।
सुरक्षित ट्रेन परिचालन पर अधिकारियों से लिया फीडबैक
स्टेशन पैनल का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने पॉइंट्समैन और स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन से जुड़े संरक्षा पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने रेल संचालन में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) दीपक यादव सहित संबंधित अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सुरक्षा और रेलखंड के दोहरीकरण कार्यों को लेकर हुए इस निरीक्षण में DRM ने साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों के साथ गुणवत्ता और संरक्षा दोनों प्राथमिकता में रहेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जनता के दरबार में रोज बैठेंगे BJP महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, शाम 4 से 8 बजे तक गुलाबबाग में होगी जनसुनवाई

काशी में पिंजरों और बोरों में कैद मिले 650 तोते, वन विभाग-STF ने पकड़ा अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह

काशी में रोपवे का काम जल्द पूरा करने की तैयारी, गोदौलिया-गिरजाघर स्टेशन पहुंचे मंडलायुक्त; अधिकारियों को दी डेडलाइन जैसी हिदायत

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का महाकवच: 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, 25 से ज्यादा IPS अधिकारी रहेंगे तैनात
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).