काशी में गंदगी और लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन, सड़कों पर गिट्टी-सीवर जाम देख भड़के; अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। काशी तमिल संगमम के आयोजन से पहले शहर की सड़कों, सफाई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार सुबह नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी मिलने, सीवर जाम और धूल-मिट्टी की समस्या पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करने और लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय करने की हिदायत दी गई।
कज्जाकपुरा में सड़क पर गिट्टी देख जताई नाराजगी
निरीक्षण की शुरुआत में नगर आयुक्त कज्जाकपुरा फल मंडी के पास पहुंचे। यहां सड़क निर्माण का काम पूरा होने के बावजूद गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री बिखरी हुई थी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मलबा हटवाने और सड़क की पूरी सफाई कराने का निर्देश दिया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो।
यूनिटी मॉल के पास सीवर जाम पर तत्काल एक्शन
कज्जाकपुरा स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के पास सीवर जाम की समस्या सामने आने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सक्शन मशीन लगाकर तत्काल सीवर की सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलनी चाहिए।

सिटी स्टेशन से नमो घाट तक धूल रोकने की तैयारी
सिटी स्टेशन के पास रेलवे के निर्माण कार्य और वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल को देखते हुए नगर आयुक्त ने नियमित अंतराल पर स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
वहीं नमो घाट जाने वाले मार्ग पर पलंग शहीद के पास रेलवे निर्माण कार्य के चलते धूल फैलने की आशंका को देखते हुए आवश्यकतानुसार व्यू कटर लगाने को कहा। इसका उद्देश्य निर्माण स्थल की धूल को सड़क तक फैलने से रोकना और राहगीरों को राहत देना है।
अधिकारियों को दो टूक, नियमित निरीक्षण करें
नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएं, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए।
काशी तमिल संगमम से पहले नगर निगम की इस सक्रियता का उद्देश्य शहर आने वाले अतिथियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना है। हालांकि, असली परीक्षा तब होगी जब निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों का असर शहर की सड़कों और आम नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं में दिखाई देगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मोहित अग्रवाल की विदाई, किरन एस. के हाथों में काशी पुलिस की कमान; नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

काशी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का एके शर्मा ने दिया अल्टीमेटम, 2161 करोड़ के काम में देरी पर महापौर ने अधिकारियों को घेरा

तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं डिगे अमित शुक्ला के कदम; 10 घंटे में असलहा तस्करों तक पहुंची पुलिस, मोहित अग्रवाल ने किया सम्मानित

गोरखपुर-कप्तानगंज रेलखंड पर तेज होगा ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम, बोदरवार-कप्तानगंज में दोहरीकरण की प्रगति पर पहुंचे DRM आशीष जैन
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).