काशी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का एके शर्मा ने दिया अल्टीमेटम, 2161 करोड़ के काम में देरी पर महापौर ने अधिकारियों को घेरा

वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी को स्वच्छता के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को सर्किट हाउस में नगर निगम, जलनिगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मंत्री ने साफ कहा कि काशी की स्वच्छता और विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेस्ट गंगा टाउन श्रेणी में तीसरा स्थान मिलने पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अगली बार वाराणसी को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य दिया।
तीसरे स्थान से संतुष्ट नहीं मंत्री, अब नंबर वन का लक्ष्य
एके शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष समिति गठित कर उन कमियों की पहचान की जाए, जिनकी वजह से वाराणसी स्वच्छता की रैंकिंग में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी खुले में कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए। गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) यानी कूड़ा फेंकने वाले खुले स्थानों को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने बताया कि शहर में 14 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन संचालित हैं, जबकि चार निर्माणाधीन हैं। इनके पूरा होने से कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। मंत्री ने ऋषि मांडवी जोन में भी नया ट्रांसफर स्टेशन बनाने का निर्देश दिया।

2161 करोड़ के प्रोजेक्ट में देरी पर महापौर ने उठाए सवाल
बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने जलनिगम के कामकाज की सुस्त रफ्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सीवर पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में देरी के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 2161 करोड़ रुपये की लागत से 22 वार्डों में चल रही सीवर और पेयजल परियोजना में मैनपावर बढ़ाई जाए। काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां खुदाई का काम पूरा हो, वहां तत्काल मिट्टी भराई और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
सुंदरीकरण के नाम पर ट्रैफिक से समझौता नहीं
एके शर्मा ने चौराहों और तिराहों के सुंदरीकरण को लेकर भी अधिकारियों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि विकास और सौंदर्यीकरण ऐसा हो, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर बने, न कि लोगों की मुश्किलें बढ़ें।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बन रही छह सड़कों को जल्द पूरा करने, पार्कों और डिवाइडरों को हरा-भरा रखने तथा नगर निगम के खराब वाहनों को वर्कशॉप में जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
रमना-करसड़ा प्लांट और पुराने कचरे पर भी समीक्षा
बैठक में लिगेसी वेस्ट के निस्तारण, रमना और करसड़ा प्लांट की कार्यप्रणाली तथा डूडा के आवासों की स्थिति की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और समस्याओं की जानकारी ली।
बैठक में अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी कृष्णचन्द्र, महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित नगर निगम, जलनिगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मोहित अग्रवाल की विदाई, किरन एस. के हाथों में काशी पुलिस की कमान; नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

काशी में गंदगी और लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन, सड़कों पर गिट्टी-सीवर जाम देख भड़के; अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं डिगे अमित शुक्ला के कदम; 10 घंटे में असलहा तस्करों तक पहुंची पुलिस, मोहित अग्रवाल ने किया सम्मानित

गोरखपुर-कप्तानगंज रेलखंड पर तेज होगा ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम, बोदरवार-कप्तानगंज में दोहरीकरण की प्रगति पर पहुंचे DRM आशीष जैन
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).