Fri, Oct 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

सीएम और केंद्रीय रेल मंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

By Ashutosh Kumar Sharma·30 Oct 2026 09:49 PM (IST)
0
सीएम और केंद्रीय रेल मंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और केंद्रीय रेल मंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बनारस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने वीआईपी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी ड्यूटी पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की समय से तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को मौके पर ही ब्रीफ करे और सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी दे। ड्यूटी में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर रहेगी कड़ी निगरानी

मोहित अग्रवाल ने वीआईपी के आगमन, प्रस्थान और भ्रमण मार्गों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों, गलियों, कट और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ रूट की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था रहेगी। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। महिलाओं की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराई जाएगी।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रूट और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

इसके साथ ही होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग तथा आवश्यकतानुसार सत्यापन कराने को कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और गतिविधियों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण पर जोर

वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रस्सियों और बैरिकेडिंग के जरिए आवागमन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आमजन के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के आवागमन में बाधा न आए।

रेलवे प्रशासन, RPF और GRP से समन्वय के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस, रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आपसी संचार व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल निर्णय लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की सतर्कता व अनुशासन की निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के सभी पहलुओं पर समन्वित तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Oct 2026

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

27 Oct 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

26 Oct 2026

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

26 Oct 2026

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

30 Oct 2026

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

27 Oct 2026

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

28 Oct 2026

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी

30 Oct 2026

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च