एयर शो से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, राजघाट से नमो घाट तक नगर आयुक्त ने परखीं तैयारियां

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हवाई प्रदर्शन को लेकर सफाई, अतिक्रमण हटाने और जनसुविधाओं पर विशेष जोर
वाराणसी। भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने राजघाट से नमो घाट तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और संपर्क मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों और उनसे जुड़ने वाले रास्तों की स्थिति देखी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के मद्देनजर स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मार्गों पर मौजूद अतिक्रमण को तत्काल हटाने के साथ ही मलबे और अन्य कचरे की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी पवन गुप्ता, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, जेई सिद्धार्थ सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना
नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो को देखने के लिए वाराणसी सहित आसपास के जिलों और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम गंगा के दोनों किनारों पर सफाई, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है।
एयर शो के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों से लेकर संपर्क मार्गों तक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य आयोजन से पहले सभी जरूरी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करना है, ताकि शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं के साथ आगंतुकों की सुविधा भी सुनिश्चित की जा सके।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मोहित अग्रवाल की विदाई, किरन एस. के हाथों में काशी पुलिस की कमान; नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

काशी में गंदगी और लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन, सड़कों पर गिट्टी-सीवर जाम देख भड़के; अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

काशी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का एके शर्मा ने दिया अल्टीमेटम, 2161 करोड़ के काम में देरी पर महापौर ने अधिकारियों को घेरा

तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं डिगे अमित शुक्ला के कदम; 10 घंटे में असलहा तस्करों तक पहुंची पुलिस, मोहित अग्रवाल ने किया सम्मानित
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).