गांधी जयंती पर वाराणसी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

वाराणसी। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन समाज और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
गांधी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन्स गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन शुभम जैन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, कहा- विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत

वाराणसी मंडल में स्वच्छता वाकाथन, रेलकर्मियों और स्काउट-गाइड बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

मध्यमेश्वर में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, लाभार्थियों ने मंत्री दयालु को सुनाई बदलाव की कहानी

समपार फाटकों और स्कूलों में चला रेलवे संरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा के टिप्स
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).