मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस–झूंसी रेलखंड के विंडो का किया निरीक्षण

झूंसी, हंडियाखास एवं भीटी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं रेल संरक्षा का लिया जायजा
वाराणसी। रेल परिचालन की संरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता तथा संरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार को अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ बनारस–झूंसी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने झूंसी, हंडियाखास एवं भीटी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया तथा संबंधित स्टेशन मास्टरों एवं हंडियाखास स्टेशन पर पॉइंट्समैन से गाड़ियों के परिचालन और संबंधित नियमों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जैन ने पैनल इंटरलॉकिंग, आपातकालीन बटन, संकेतक एवं डिस्प्ले, संचार उपकरण, समपार फोन तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की। हंडियाखास स्टेशन पर उन्होंने रिले रूम, आईपीएस रूम, बैटरी रूम, एक्सल काउंटर एवं डाटा लॉगर का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कर्मचारियों की योग्यता एवं तत्परता का आंकलन किया तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
जैन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने, स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, सभी संरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा रेल परिचालन में संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह तथा सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर गोपाल दास गुप्ता सहित संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी रेल मंडल के 13 स्टेशनों पर स्वच्छता महाअभियान, नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक

वाराणसी में खुले में मांस बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई: नगर निगम ने काटा 8 दुकानों का चालान, वसूला जुर्माना

नितिन नबीन के काशी आगमन पर मैदागिन में स्वागत, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता

काशी में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का समापन, मोदी के सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तकों ने खींचा ध्यान
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).