यूपी में अवैध एंबुलेंस पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 772 के चालान और 135 बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनफिट और अवैध एंबुलेंस के संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। 5 से 7 अक्टूबर तक चले इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाली 772 एंबुलेंस के चालान किए गए, जबकि 135 एंबुलेंस को बंद कराया गया।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ एंबुलेंस सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन कराना है।
अनफिट और अनधिकृत एंबुलेंस पर कार्रवाई
परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभियान के दौरान विभागीय प्रवर्तन टीमों ने निजी क्षेत्र की अनफिट और अनधिकृत एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन नहीं करने वाली एंबुलेंस को बंद कराया गया।

मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा है मामला
परिवहन आयुक्त ने कहा कि अनफिट और अनधिकृत एंबुलेंस का संचालन मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। एंबुलेंस आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का अहम हिस्सा हैं, इसलिए उनका निर्धारित मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है।
उन्होंने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की कि वे एंबुलेंस का संचालन करने से पहले सभी जरूरी अभिलेख पूरे रखें। इनमें वैध परमिट, पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य निर्धारित औपचारिकताएं शामिल हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध और अनफिट वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का लक्ष्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क पर चलने वाले वाहनों को सुरक्षित बनाना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने वालों का होगा सम्मान, 20 नवंबर को मिलेंगे स्वनिधि पुरस्कार

चक्रवात 'अकवान' का दिखेगा असर, पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश की संभावना

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब हर जिले में लग सकेंगे एक से अधिक बायो गैस प्लांट

बिजली कर्मियों की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग तेज, तीसरे दिन भी जारी रहा ‘ज्ञापन दो अभियान’
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).