लखनऊ में 12 अगस्त को 'हर घर तिरंगा' अभियान: हजरतगंज क्षेत्र में बदला रहेगा रूट, यात्रा से पहले देखें डायवर्जन प्लान

लखनऊ। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 12 अगस्त को राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।
मुख्य रूट डायवर्जन प्लान:
रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज: इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालक सिसेंडी मार्ग से होकर डीएसओ (DSO) या लालबत्ती चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज: हजरतगंज की तरफ सीधी आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक को सिसेंडी होकर रॉयल होटल चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सिकंदरबाग एवं परिवर्तन चौराहा से हजरतगंज: इन दोनों प्रमुख चौराहों से हजरतगंज जाने वाले वाहनों को अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की तरफ भेजा जाएगा।
आपातकालीन वाहनों को रहेगी प्राथमिकता :
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन और स्कूली वाहनों के आवागमन में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा की स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह
टॉप रीड्स

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).