महिला रेलकर्मियों ने श्रावस्ती के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

श्रावस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से गोंडा परिक्षेत्र में कार्यरत महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय श्रावस्ती भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारी कल्याण निधि के तहत आयोजित शिविर में 48 महिला रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भ्रमण के दौरान महिला रेलकर्मियों ने श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इनमें जेतवन, सहेट-महेट, महा अंगुलिमाल स्तूप, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेंपल, कोरियन टेंपल और दिगंबर जैन शंभुनाथ मंदिर प्रमुख रहे।

भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों के लिए खानपान की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला रेलकर्मियों को उपहार भी वितरित किए गए।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कार्य की व्यस्तता से कुछ समय राहत देने के साथ उन्हें ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से परिचित कराना तथा आपसी सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा देना है। महिला रेलकर्मियों ने आयोजन को सुखद और यादगार बताते हुए मंडल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).