रेल कर्मचारियों को मिला तनाव से राहत का मौका, श्रावस्ती में 59 कर्मचारियों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

श्रावस्ती/लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कार्यरत कर्मचारियों को कामकाज की व्यस्तता और तनाव से राहत देने के उद्देश्य से श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारी कल्याण निधि के तहत आयोजित इस निशुल्क भ्रमण शिविर में गोंडा स्थित विभिन्न विभागों में कार्यरत 59 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेंपल, कोरियन टेंपल और दिगंबर जैन शंभनाथ मंदिर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को इन स्थलों के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी गई। इससे कर्मचारियों को श्रावस्ती की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिला।
शिविर में शामिल कर्मचारियों के लिए प्रातःकालीन नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। वापसी के दौरान भी नाश्ते का विशेष प्रबंध किया गया। भ्रमण के समापन पर सभी प्रतिभागी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर कर्मचारियों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के भ्रमण शिविरों का उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित कार्य की व्यस्तता और तनाव से कुछ समय के लिए राहत देना है। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से परिचित कराने के साथ आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को मजबूत करने में भी सहायक होते हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).