Fri, Sep 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश? पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

By Santosh Kumar Singh·07 Aug 2026372
0
रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लखनऊ। बुद्धूलाल धर्मशाला अमीनाबाद लखनऊ में रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र तथा वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा रहे। कार्यक्रम में संरक्षक विनोद अग्रवाल एवं केदारनाथ बाजपेयी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष मनीष वर्मा, महामंत्री हर्ष कनोडिया, कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अनेजा, अनुज अग्रवाल, कपिल बग्गा एवं मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, मनोज रतनानी, सुरेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, हरजीत सिंह, अर्पण सेठ एवं आबिद अली, वरिष्ठ मंत्री दीपक दुलानी, दीपक खुराना, नवीन कसेरा एवं चंदन रस्तोगी, मंत्री आशीष गुप्ता, सचिन गुलाटी, रोहित रस्तोगी, अमित बालाजी, मिक्की गुलाटी, राजू मिश्रा एवं मनीष तुल्सीयान, संगठन मंत्री विवेक टोकी एवं अतुल अरोड़ा, प्रचार मंत्री नीवन सोनी तथा कार्यकारिणी सदस्य शारिक, आर.के. मिश्रा, रजत अग्रवाल, यश भटेजा एवं अर्जुन सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की मजबूती एवं एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की मजबूती ही व्यापारियों के अधिकारों की सबसे बड़ी शक्ति है। रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल की नवगठित टीम से उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार की व्यवस्था में सुधार तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाने का मंच नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और सेवा भाव के साथ कार्य करेगी तथा प्रत्येक व्यापारी की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने में सक्षम होता है।

व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा बाजारों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है

जितेंद्र सिंह चोहान ने कहा कि रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल की नवगठित टीम पूरी ऊर्जा, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करेगी। लखनऊ व्यापार मण्डल हर कदम पर संगठन के साथ खड़ा रहेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद करता रहेगा।

जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लखनऊ व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी प्रत्येक व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नवगठित टीम का जोरदार स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का संचालन केदार बाजपेयी जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बजाज ने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर महामंत्री प्रियंक गुप्ता मुमताज मार्केट क अध्यक्ष यूसुफ जी महामंत्री रिजवान कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद गुलाटी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Sept 20262545

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

10 Sept 20261285

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

09 Sept 20262030

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

10 Sept 2026875

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

07 Sept 20264610

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20265290

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20264700

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

06 Sept 20267855

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन