Sun, Nov 8
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ 26 दिन बाद हुआ परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में परिवार ने दी आखिरी विदाई।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ 26 दिन बाद हुआ परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में परिवार ने दी आखिरी विदाई।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।

कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रहे : केशव प्रसाद मौर्य

By Santosh Kumar Singh·19 Oct 2026 07:25 PM (IST)
0
कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रहे : केशव प्रसाद मौर्य
  • फतेहपुर में विकास कार्यों की समीक्षा कर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, आवास लाभार्थियों को बिजली, शौचालय, पेयजल और उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने पर जोर

फतेहपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटकना न पड़े।

उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को फतेहपुर भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, बाबा साहब अंबेडकर प्रोत्साहन रोजगार योजना, वीबी-जी राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

आवास लाभार्थियों को मिलें सभी अनुमन्य सुविधाएं

केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को आवास स्वीकृत हो चुके हैं, उनके निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं। साथ ही पात्रता के अनुसार उन्हें बिजली कनेक्शन, शौचालय, शुद्ध पेयजल और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों के आवास पहले ही बन चुके हैं, लेकिन उन्हें सभी अनुमन्य सुविधाएं नहीं मिली हैं, उन्हें भी इन योजनाओं से आच्छादित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार कच्चे मकान या झोपड़ी में रहने को मजबूर न रहे।

गड्ढामुक्त सड़कों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और उनमें बने गड्ढों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ मिल सके।

वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराने, अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने और जॉब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

07 Nov 2026

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

06 Nov 2026

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

07 Nov 2026

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

07 Nov 2026

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

07 Nov 2026

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

07 Nov 2026

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

07 Nov 2026

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम

08 Nov 2026

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत