Sat, Nov 21
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

शामली एनकाउंटर पर DGP राजीव कृष्ण की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

By News Desk·31 Aug 2026 04:32 PM (IST)
0
शामली एनकाउंटर पर DGP राजीव कृष्ण की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अंकित बालियान हत्याकांड में 11 पुलिस टीमें लगी थीं, मोहित-सुमित की मुठभेड़ में मौत; दो लाख रुपये के इनाम का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शामली में हुए अंकित बालियान हत्याकांड और उसके बाद पुलिस मुठभेड़ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DGP ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंग को उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

DGP के मुताबिक, अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की 11 टीमें गठित की गई थीं। जांच में सामने आया कि चार हथियारबंद बदमाशों ने अंकित बालियान पर गोलीबारी कर उसकी हत्या की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या से पहले अंकित की रेकी की गई थी, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हुआ।

चार हथियारबंद बदमाशों ने की थी हत्या

DGP राजीव कृष्ण ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड में चार हथियारबंद बदमाशों के शामिल होने के सुराग मिले। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की रेकी की थी। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़

DGP के मुताबिक, पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहित और सुमित को गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

मोहित पर हरियाणा में 14 मुकदमे

DGP ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आरोपी मोहित के खिलाफ हरियाणा में 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, सुमित के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

जांच में दोनों के गोगी गैंग से संबंध होने के संकेत मिले हैं। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। DGP ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक गाने और आरोपियों की पोस्ट से भी गैंग से उनके संबंधों के संकेत मिले हैं।

सुपारी देकर हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में अंकित बालियान की हत्या सुपारी देकर कराए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, हत्या की पूरी साजिश, सुपारी देने वाले व्यक्ति और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की भूमिका की जांच जारी है।

DGP ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य शूटरों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों को हथियार, वाहन या अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वालों की भी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

पूरी साजिश का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल शूटरों तक सीमित नहीं है। हत्याकांड की पूरी साजिश और उससे जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियार उपलब्ध कराने से लेकर आर्थिक मदद और साजिश में शामिल लोगों तक पूरे नेटवर्क को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पुलिस और STF की कार्रवाई में शामिल टीमों के लिए DGP ने दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस से मिला सहयोग

DGP ने बताया कि इस मामले की जांच में हरियाणा और दिल्ली पुलिस से पूरा समन्वय और सहयोग मिला। आरोपियों के संभावित ठिकानों और आपराधिक नेटवर्क से संबंधित जानकारी साझा कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय आगे भी जारी रहेगा।

‘यूपी को किसी गैंग की शरणस्थली नहीं बनने देंगे’

DGP राजीव कृष्ण ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी भी गैंग की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर आपराधिक साजिश रचने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच में गोगी गैंग की कमान दूसरे लोगों द्वारा संभाले जाने की जानकारी भी सामने आई है। इस क्रम में शाहपुरिया नाम के व्यक्ति का भी जांच में उल्लेख हुआ है, जिसके कनाडा में होने की जानकारी सामने आई है। विदेश में मौजूद अपराधियों को भारत लाने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लखनऊ हत्याकांड की जांच भी जारी

DGP ने लखनऊ में हुए हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

राजीव कृष्ण ने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई गई है, जिनमें कई मामलों में आजीवन कारावास और फांसी की सजा भी हुई है।

महिला कांस्टेबल की मौत पर जताई संवेदना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGP ने महिला कांस्टेबल की दुखद मृत्यु पर भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

सोना तस्करी नेटवर्क पर भी इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई

DGP ने बताया कि प्रदेश में सोना तस्करी के नेटवर्क पर भी इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। नेपाल सीमा खुली सीमा होने के बावजूद वहां लगातार चेकिंग और निगरानी की जाती है।

उन्होंने कहा कि जहां भी किसी आपराधिक नेटवर्क की जानकारी मिलती है, वहां केवल एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाती है। नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।

‘संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी’

DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता संगठित अपराध को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि गैंग, उनके सहयोगियों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और STF की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

18 Nov 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत