हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वज पूजन
बलिया। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधि-विधान से हनुमान ध्वज पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित संतोष कुमार द्विवेदी ने पूजन संपन्न कराया। ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।
पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। हनुमान जी के ध्वज को स्थापित कर आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बजरंगबली को सौंपते हुए लोगों ने विश्वास जताया कि अब उनके आशीर्वाद से रामलीला महोत्सव सकुशल और भव्य रूप से संपन्न होगा।

समिति के अनुसार जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में 11 से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 12 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। इसमें आदर्श राम-कृष्ण लीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन तथा उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी रामदरस यादव, क्रांति, राजेश गुप्ता, शशि प्रकाश कुशवाहा, केपी यादव, राजू सिंह चंदेल, डॉ. आरएस वर्मा, राजू सोनी, राजू चौहान, कृष्णा वर्मा, मुंशी यादव, मनन सोनी, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामायण ठाकुर,मुन्ना गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बेल्थरारोड में बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल, 10-12 घंटे ही मिल रही आपूर्ति

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद, 21.40 लाख रुपये के फोन पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).