भरण-पोषण मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुए पवन सिंह

बलिया। बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह सोमवार को पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में बलिया परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। वहीं ज्योति सिंह न्यायालय में उपस्थित हुईं। मामले की अगली सुनवाई अब 17 अक्टूबर को होगी।
न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं साक्ष्य से संबंधित मामले में ज्योति सिंह पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पिछली सुनवाई के दौरान भी न्यायालय ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी।
बताया जाता है कि पवन सिंह द्वारा आरा जिले में तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद दोनों के वैवाहिक संबंधों में विवाद सामने आया। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की याचिका दाखिल की। मामले को सुलझाने के लिए काउंसलिंग का प्रयास भी किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया : गंगा नदी में छोड़ी गईं 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, मछलियों का संरक्षण होगा मजबूत

28 अक्टूबर को तेज हवा संग बारिश की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

बलिया: गड़वार पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).