नरहेजी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान, लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प

बलिया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री नरहेजी महाविद्यालय, नरही, रसड़ा में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन सिंह एवं अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की भी शपथ ली।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्ति निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। महाविद्यालय परिसर में हुए इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा और सेवा भावना की शपथ

पाइपलाइन बिछाने को खोदी गईं सड़कें अब होंगी बहाल

वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का अल्टीमेटम
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).