खंदवा में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर दूसरी बार रोक, पटेल समाज में आक्रोश

बलिया। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के खंदवा गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर दूसरी बार रोक लगाए जाने से पटेल समाज में नाराजगी है। 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर रोष जताया और तहसील प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
एक साल से अनावरण का इंतजार
ग्रामीणों के मुताबिक, खंदवा गांव में वर्ष 2025 में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके अनावरण के लिए तत्कालीन प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव पटेल, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और जनपद के अन्य मंत्रियों व भाजपा पदाधिकारियों का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
हालांकि, अनावरण से पहले गांव की एक महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रतिमा स्थल की भूमि को चारागाह बताते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने अनावरण रोक दिया था।
दूसरी बार रोक लगने से बढ़ी नाराजगी
करीब एक वर्ष बाद प्रतिमा के अनावरण के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई थी। इस बार भी मंत्री स्वतंत्रदेव पटेल के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया गया। लेकिन पुराने प्रार्थना पत्र के आधार पर दोबारा अनावरण रोके जाने से समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर संबंधित भूमि को नवीन परती बताते हुए अपनी आख्या तहसील प्रशासन को सौंपी है। इसके बावजूद अनावरण की अनुमति नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
बैठक कर जताया विरोध
प्रतिमा के अनावरण पर बार-बार रोक लगाए जाने के मुद्दे पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि भूमि की स्थिति और राजस्व अभिलेखों को स्पष्ट करते हुए मामले का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि प्रतिमा का अनावरण हो सके।
बैठक में प्रेम सिंह पटेल, रघुबंस, मान सिंह, जयराम सिंह पटेल, देवेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया: गड़वार पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

बलिया : मतदाता पंजीकरण कैंपों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

बलिया पुलिस लाइन में शहीदों को नमन, एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नगरा की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध, जय सियाराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल
टॉप रीड्स

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

68,500 शिक्षक भर्ती: 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे पिछड़े और दिव्यांग अभ्यर्थी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).