बलिया पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा और सेवा भावना की शपथ

बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बलिया पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।
इस अवसर पर जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों और थानों में भी महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने दोनों महापुरुषों द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने अंतर्मन तथा कार्यस्थल पर उतारने का आह्वान किया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स मंजरी राव सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक रामबिलास, पीआरओ सुशील कुमार शुक्ला सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरहेजी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान, लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प

पाइपलाइन बिछाने को खोदी गईं सड़कें अब होंगी बहाल

वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का अल्टीमेटम
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).