बलिया : मतदाता पंजीकरण कैंपों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर
बलिया। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने विभिन्न विद्यालयों में संचालित मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी ली।
डीएम और एसपी ने मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय जीरबस्ती तथा प्राथमिक विद्यालय जीरबस्ती में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अब तक पंजीकृत मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित किसी भी पात्र नागरिक का नाम जोड़ने में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया पुलिस लाइन में शहीदों को नमन, एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नगरा की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध, जय सियाराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).