533 विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

बलिया। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 533 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने किया।
कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास में बाधक है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान जनपद की उन साहसी बालिकाओं के अनुभव भी साझा किए गए, जिन्होंने खुद अपने बाल विवाह का विरोध कर उसे रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके साहस और जागरूकता की सराहना करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा और बाल विवाह की किसी भी घटना के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) की जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह एवं पूनम राजभर तथा वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला और हर्षवर्धन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र- छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेकर इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया-लखनऊ में सजेगा हुनर का मंच, तरंग 2026 में प्रतिभाग करेंगी बलिया की 10 बालिकाएं

कोर्ट के वारंट के बाद झुकना पड़ा जीयनपुर कोतवाल को, तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रहे संजय सिंह; 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

बलिया के 32 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, CM योगी के हाथों कल मिलेगा नियुक्ति पत्र; DM ने बस को दिखाई हरी झंडी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया में प्रशासन अलर्ट, श्रीरामपुर घाट पहुंचे DM-DIG और SP; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).