28 अक्टूबर को तेज हवा संग बारिश की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

बलिया में बेमौसम बारिश का अलर्ट, किसानों को दो दिन में धान काटने की सलाह
बलिया। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से 26 अक्टूबर को जारी विशेष मौसम संदेश के मद्देनजर जिला कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के किसानों से तैयार धान की फसल की कटाई अगले एक से दो दिनों के भीतर पूरी करने की अपील की है, ताकि संभावित बारिश, तेज हवाओं और अतिवृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसान भाई अपनी तैयार फसलों की कटाई तत्काल कर लें। कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे बारिश और तेज हवाओं के कारण उपज खराब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई के लिए तैयारी कर ली है, वे फिलहाल बुवाई से संबंधित कार्य मौसम की प्रतिकूल अवधि समाप्त होने के बाद ही करें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया : गंगा नदी में छोड़ी गईं 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, मछलियों का संरक्षण होगा मजबूत

बलिया: गड़वार पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

खंदवा में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर दूसरी बार रोक, पटेल समाज में आक्रोश
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).