विश्व रेबीज दिवस पर बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण के प्रति किया सचेत

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल चिकित्सालय, बादशाहनगर में सोमवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर डॉ. रमेश चन्द्र के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों और मरीजों को रेबीज से बचाव तथा एंटी-रेबीज टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने रेबीज के लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय और समय पर उपचार एवं टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि पशु के काटने या खरोंच लगने की स्थिति में लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक टीकाकरण कराएं।
चिकित्सकों ने रेबीज की रोकथाम के लिए जागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और किसी भी संदिग्ध पशु के संपर्क में आने पर सावधानी बरतने की अपील की।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी, डॉ. अनामिका, डॉ. वी.के. पाठक, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन तथा मंडल चिकित्सा अधिकारी, बादशाहनगर डॉ. प्रशांत सहित चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुख्यमंत्री योगी ने बताई ‘नए यूपी’ की कहानी, विकास कार्यों और उपलब्धियों का किया जिक्र

संपूर्ण समाधान दिवस में 145 फरियादियों ने लगाई गुहार, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया अध्याय: एके शर्मा

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).