त्योहारों पर यात्रियों को राहत, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

वाराणसी। आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस और कोलकाता के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 फेरों के लिए संचालित होगी।
6 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से रवाना होगी। ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 बजे चलेगी और वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता से बुधवार को वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी और औंड़िहार होते हुए अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में 20 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच और 2 जनरेटर सह लगेज यान समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

2047 के विकसित यूपी की तैयारी, वैश्विक विशेषज्ञ बताएंगे निवेश और रोजगार बढ़ाने का रास्ता

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).