पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया अध्याय: एके शर्मा

लखनऊ। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश ने अभियान के विभिन्न प्रमुख घटकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष अपनी अग्रणी स्थिति को बनाए रखा है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सतत मॉनिटरिंग, प्रभावी दिशा-निर्देशन और नगरीय निकायों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मंत्री ए.के. शर्मा ने अभियान के दौरान स्वच्छता गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने, कचरा संवेदनशील स्थलों का विलोपन करने, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए।

अभियान की शुरुआत व्यापक जनभागीदारी के साथ हुई। पूरे प्रदेश में महापौर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और करीब 12 लाख नागरिकों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की। पूरे अभियान के दौरान लगभग 47 लाख नागरिकों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों, स्वच्छ सारथी क्लबों और स्वयं सहायता समूहों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।प्रदेश में चिन्हित 1.24 लाख कचरा संवेदनशील स्थलों यानी Cleanliness Target Units (CTU) में से 1.18 लाख स्थलों का 17.48 लाख नागरिकों की प्रत्यक्ष सहभागिता से विलोपन कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। इसके साथ ही 25 हजार सार्वजनिक स्थलों, 6,788 बाजारों, 19,741 मोहल्लों, 9,440 सार्वजनिक शौचालयों और 6,769 कार्यालय परिसरों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर व्यापक कायाकल्प किया गया।
मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर अभियान में बच्चों और युवाओं की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया। ‘स्वच्छ पाठशाला’ के अंतर्गत करीब 28 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए। 4,112 स्वच्छ सारथी क्लबों से जुड़े 2.51 लाख बच्चों ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया तथा 8,358 जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को भी अभियान में प्रमुख स्थान दिया गया। प्रदेश में 4,274 सफाई मित्र सुरक्षा एवं कल्याण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1.10 लाख सफाई मित्रों ने सहभागिता की। इनमें से 1.01 लाख सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, 70 हजार से अधिक सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की गईं तथा 40 हजार सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 2.39 लाख सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए 45 लाख से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ा गया। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के अंतर्गत Reduce, Reuse और Recycle यानी 3R की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए 3,834 कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भी 26,645 विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं, जिनमें 1.33 लाख से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की।
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान की सफलता पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को देशव्यापी जनअभियान का स्वरूप दिया है और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश स्वच्छता के इस संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ उत्तर प्रदेश का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग से निरंतर चलने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए नगरीय निकायों में स्वच्छता, जनभागीदारी और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

संपूर्ण समाधान दिवस में 145 फरियादियों ने लगाई गुहार, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).