Fri, Oct 2
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।★ नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पुलिस कुछ इस तरह टांगकर ले गई।★ नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे नेहा बोरा, संजय आजाद, आतिशी सिंह, योगेंद्र यादव, संजय झा, सौरभ भारद्वाज समेत करीब 700 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।★ मुंबई। महिंद्रा-एम्ब्रेयर ने C-390 के लिए नागपुर चुना। भारत में C-390 मिलेनियम का इंडस्ट्रियल और सपोर्ट इकोसिस्टम बनाने की तैयारी। महिंद्रा और एम्ब्रेयर IAF के MTA प्रोग्राम पर कर रहे हैं काम। नागपुर में फाइनल असेंबली लाइन बनाने की योजना। प्रस्तावित सुविधा से भारत में लोकल असेंबली और इंडस्ट्रियलाइज़ेशन को बढ़ावा मिलेगा।★ भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा को गोल्ड मेडल।★ बापू की जयंती पर खादी को बढ़ावा! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज (लखनऊ) के गांधी आश्रम से खादी का गमछा खरीदकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया। खादी अपनाएं, स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं!★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।★ नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पुलिस कुछ इस तरह टांगकर ले गई।★ नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे नेहा बोरा, संजय आजाद, आतिशी सिंह, योगेंद्र यादव, संजय झा, सौरभ भारद्वाज समेत करीब 700 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।★ मुंबई। महिंद्रा-एम्ब्रेयर ने C-390 के लिए नागपुर चुना। भारत में C-390 मिलेनियम का इंडस्ट्रियल और सपोर्ट इकोसिस्टम बनाने की तैयारी। महिंद्रा और एम्ब्रेयर IAF के MTA प्रोग्राम पर कर रहे हैं काम। नागपुर में फाइनल असेंबली लाइन बनाने की योजना। प्रस्तावित सुविधा से भारत में लोकल असेंबली और इंडस्ट्रियलाइज़ेशन को बढ़ावा मिलेगा।★ भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा को गोल्ड मेडल।★ बापू की जयंती पर खादी को बढ़ावा! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज (लखनऊ) के गांधी आश्रम से खादी का गमछा खरीदकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया। खादी अपनाएं, स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं!★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

By Santosh Kumar Singh·02 Oct 2026 09:36 PM (IST)
0
‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज को लेकर अपनी सरकार के कामकाज और गांवों में किए गए बदलावों का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2017 से पहले गांवों को विकास के बजाय सिर्फ वादे मिले और गांवों के नाम पर राजनीति होती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांवों को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और नए भारत की पहली इकाई मानकर काम कर रही है।

‘2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वर्ष 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले। गांवों के नाम पर राजनीति होती रही, लेकिन व्यवस्था में न पारदर्शिता थी, न जवाबदेही। आय और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए तहसील, थाना और जिला मुख्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "जिन्होंने गांवों को सिर्फ अराजकता और जातिवाद की आग में झोंका, गांवों को केवल वोट बैंक समझा, उनकी राजनीति की वजह से गांव पीछे रह गए।

‘गांवों को लेकर हमारी सोच अलग है’- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार की सोच गांवों को लेकर अलग है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, नए भारत के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानकर काम कर रही है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में सरकार ने गांवों से जुड़ी व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। उन्होंने कहा, "पिछले साढ़े नौ वर्षों में हमारी सरकार ने इस व्यवस्था को बदला है।

57,600 ग्राम सचिवालयों में डिजिटल सुविधा

मुख्यमंत्री ने गांवों में डिजिटल सुविधाओं और पंचायत व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, "57,600 ग्राम सचिवालयों में आज ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्राम वासियों को समस्त सुविधाएं गांव में मिल रही हैं। पंचायतों के कामकाज पारदर्शी और जवाबदेह हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सचिवालयों के संचालन से गांवों में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ग्राम सचिवालयों के संचालन से प्रत्येक गांव में 5 से 7 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी

सीएम योगी ने गांवों में शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।

ग्राम स्वराज की अवधारणा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे लिए ग्राम स्वराज कोई राजनीतिक नारा नहीं, महात्मा गांधी के सपनों के गांव और उसकी आत्मनिर्भरता का संकल्प है।"

उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में कहा, "सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश- यही हमारा ग्राम स्वराज है। हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं है।"

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

01 Oct 2026

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

02 Oct 2026

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01 Oct 2026

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

01 Oct 2026

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

30 Sept 2026

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी