डिग्विजय भाटी प्रकरण में मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज
लखनऊ। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा मेरठ में डिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस मारपीट एवं दुर्व्यवहार के संबंध में की गई शिकायत पर उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग (UP SHRC) ने केस संख्या 18535/24/54/2026 पंजीकृत कर लिया है।
19 अगस्त 2026 को मेरठ SSP कार्यालय आए डिग्विजय भाटी ने पुलिस हिरासत में मारपीट एवं चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन SSP अविनाश पाण्डेय को इसके लिए जिम्मेदार बताया था। दूसरी ओर, मेरठ पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि दोनों के विरुद्ध पूर्व से कई अभियोग हैं, वे हिस्ट्रीशीटर हैं तथा वापस जाते समय स्कूटी फिसलने से घायल हुए।
अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि ADG मेरठ जोन द्वारा मामले की जांच DIG, सहारनपुर परिक्षेत्र को सौंपी गई है, किन्तु गंभीर मानवाधिकार आरोपों में विभागीय जांच की निष्पक्षता पर सीधे सवाल उठते हैं। अतः पीड़ितों और आमजन का पूर्ण विश्वास अर्जित करने के लिए मानवाधिकार आयोग का स्वतंत्र हस्तक्षेप आवश्यक है।
उन्होंने इसे हिरासत में नागरिक की गरिमा और पुलिस जवाबदेही की विश्वसनीयता का प्रश्न बताते हुए आयोग से स्वतंत्र जाँच, विधिसम्मत कार्रवाई तथा पीड़ितों को उचित क्षतिपूर्ति की मांग की है
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).