NER के 30 खिलाड़ियों और 9 कोचों को मिला 'DRM अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स'
लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के खिलाड़ी कर्मचारियों ने वर्ष 2025-26 एवं 2026 में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शकों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गौरव अग्रवाल द्वारा 'मंडल रेल प्रबंधक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स' समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में DRM गौरव अग्रवाल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू तथा मंडल क्रीड़ाधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) धनंजय मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 30 खिलाड़ियों एवं 09 कोच/मैनेजरों को सम्मानित किया।
इनका हुआ सम्मान :
नंदिनी गुप्ता (एथलेटिक्स): 10 किमी सीनियर नेशनल में स्वर्ण, एशियन चैंपियनशिप में कांस्य तथा ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक।
ज्योति शुक्ला (हैंडबॉल): 19वें एशियन गेम्स (हेंगझोऊ) और 7वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (कजाकिस्तान) में कांस्य पदक।
आशा रानी (हैंडबॉल): ओमान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
मानसी (कुश्ती): अल्बानिया-2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
इसके अलावा कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और स्विमिंग के राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों पदक विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कोच और मैनेजर भी हुए सम्मानित:
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता टीम के कोच चंद्र विजय सिंह (रेसलिंग), कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 की कांस्य पदक विजेता व वेटलिफ्टिंग कोच स्वाति सिंह समेत कुल 9 कोच एवं मैनेजरों को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान DRM गौरव अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, "हमारे खिलाड़ियों और कोचों की यह उपलब्धि पूरे मंडल के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। मंडल प्रशासन भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को हर संभव बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, जनसंपर्क अधिकारी तथा मंडल क्रीड़ा सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती आरपीएफ क्रिकेट ट्रॉफी

देवरिया की सोनाक्षी सिंह ने फुटबाल से बनाई पहचान

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही नई ताकत, PM मोदी ने इलावेनिल का लेख किया साझा

सटीक निशाने से राष्ट्रीय मंच पर चमके जयपुरिया बाबतपुर के तीरंदाज, सीबीएसई प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).