सूर्पणखा की नाक कटने, माता सीता के हरण और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों ने किया भावविभोर

नगरा। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के आठवें दिन रविवार को कलाकारों ने सूर्पणखा की नाक कटाई, खर-दूषण वध, सीता हरण तथा राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।लीला को देखने के नगरा सहित आसपास के गावो की भीड़ आधी रात तक उमड़ी रही।

मंचित लीला के अनुसार पंचवटी में विचरण करती सूर्पणखा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है और श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती हैं। श्रीराम के समझाने पर वह लक्ष्मण के पास पहुंचती है, लेकिन उसके अनुचित व्यवहार से क्रोधित होकर राम की आज्ञा से लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं।नाक कटने के बाद सूर्पणखा खर-दूषण के पास पहुंचकर उन्हें युद्ध के लिए उकसाती है। इसके बाद भगवान श्रीराम खर-दूषण सहित राक्षसों का वध कर वन में ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करते हैं।

इसके बाद सूर्पणखा अपने भाई रावण के पास जाती हैं।रावण द्वारा मारीच की सहायता से स्वर्ण मृग का मायाजाल रचता है और माता सीता का साधु बनकर हरण कर लेता है।लीला में श्रीराम का विलाप और माता सीता की खोज में वन-वन भटकने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।सीता को ढूंढते हुए राम लक्ष्मण कृष्किन्धा पर्वत पर पहुचते है जहां भगवान श्रीराम की हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव से भेंट तथा दोनों के बीच मित्रता होती हैं और सुग्रीव राम को माता सीता को ढूंढने में सहायता का वचन देते है।

लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया,थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्र,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम,डॉ डीएन प्रसाद,पूर्व प्रधान मनोज कुमार पांडेय सहित आधा दर्जन से अधिक अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान राम लक्ष्मण का आरती पूजन कर किया।निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, शशि प्रकाश, हरेराम गुप्ता, गणपति गोड़ सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उर्दू के अल्फाजों में गूंजा ‘जय श्रीराम’, काशी में मुस्लिम महिलाओं ने की राम-जानकी की आरती; बोलीं- धर्म बदल सकता है, पूर्वज नहीं

आज धनतेरस पर इस बार विशेष संयोग का महासंयोग, शाम के इस मुहूर्त में करें पूजा

धनतेरस पर काशी में खुला मां अन्नपूर्णा का दिव्य दरबार, पांच दिन तक भक्तों को मिलेगा ‘समृद्धि का खजाना’

इस्लाम की बात पर मुस्लिम साथ, हिंदू हितों की बात पर हिंदू ही विरोधी!' उन्नाव की कथा में राजा भैया का बयान चर्चा में
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).