Mon, Oct 19
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।

गोंगपा को मिला नया नेतृत्व : सुरेश शाह बने बलिया जिलाध्यक्ष, परशुराम खरवार को जिला सचिव की जिम्मेदारी

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·20 Oct 2026 12:12 AM (IST)
0
गोंगपा को मिला नया नेतृत्व : सुरेश शाह बने बलिया जिलाध्यक्ष, परशुराम खरवार को जिला सचिव की जिम्मेदारी
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सम्मेलन में 27 सदस्यीय कमेटी का गठन, विधानसभा चुनाव की तैयारी और एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से बलिया में नई जिला कमेटी का गठन किया है। सोमवार को शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित जिला सम्मेलन में सुरेश शाह को जिलाध्यक्ष और परशुराम खरवार को जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन में 27 सदस्यीय जिला कमेटी के गठन के साथ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की शपथ दिलाई। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नई जिला कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जिला कमेटी में बच्चालाल गोंड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अच्छेलाल गोंड को जिला उपाध्यक्ष और त्रिलोकी गोंड को सहसचिव बनाया गया। श्रीपति गोंड और हरिशंकर गोंड को जिला संगठन मंत्री तथा अधिवक्ता अशोक गोंड को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा जीउत जी गोंड, सुमेर गोंड, बरमेश्वर गोंड, कन्हैया गोंड, श्रीभगवान गोंड और शिवसागर गोंड को जिला संरक्षक मंडल का सदस्य चुना गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शंकर गोंड, अशोक गोंड, राजीनंद गोंड, ओमप्रकाश गोंड, दीपक गोंड, भरत गोंड, वशिष्ठ गोंड, अमृत राज गोंड और भिखारी गोंड को जिम्मेदारी दी गई।

तहसील स्तर पर भी संगठन को विस्तार देते हुए संजय गोंड को बलिया, उमाशंकर गोंड को बांसडीह, जगलाल गोंड को रसड़ा, गोविंद गोंड को सिकंदरपुर और छोटन गोंड को बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

विधानसभा चुनाव में दमदारी से प्रत्याशी उतारने का ऐलान

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त भारत और रोजगार युक्त भारत के निर्माण के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के सिद्धांतों को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन से आम जनता को अवगत कराने, युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने और बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया।

एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शाह और जिला सचिव परशुराम खरवार ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला कमेटी के सदस्यों के समक्ष एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन का विस्तार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक नवंबर को वाराणसी कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिरु तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में प्रस्तावित आदिवासी अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16 Oct 2026

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

16 Oct 2026

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री