नगरा में निकला आस्था का अनूठा ‘लाग जुलूस’, गलफड़ में नुकीली छड़ चुभोकर निकले श्रद्धालु

नगरा के पूरब मोहल्ले से निकले जुलूस में उमड़ी भीड़, मां काली और मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा बाजार
बलिया। नगरा कस्बे के पूरब मोहल्ले में सोमवार को नवमी के अवसर पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्वांचल दुर्गा पूजन समिति, पूरब मोहल्ला के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक ‘लाग जुलूस’ निकाला गया। देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी के बीच निकले जुलूस को देखने के लिए नगरा बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां काली और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में निकला लाग जुलूस पूरब मोहल्ले से शुरू होकर बाजार में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए काली मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस में देवी दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। पालकी पर विराजमान माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे। वहीं, सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर जुलूस में शामिल हुईं।

मनौती पूरी होने पर लाग में शामिल होते हैं युवक
नगरा के इस पारंपरिक लाग जुलूस की खास पहचान इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालु हैं। मान्यता के अनुसार, मनौती पूरी होने के बाद युवक लाग में भाग लेते हैं। इस दौरान दो दर्जन से अधिक युवक कतारबद्ध होकर अपने गलफड़ में नुकीली छड़ चुभोकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। आयोजन के दौरान उनके गलफड़ पर गुलाब जल छिड़का जाता है। इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन को देखने के लिए नगरा के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।

लाग जुलूस के दौरान मां काली और मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भीड़ अधिक होने के कारण नगरा बाजार में कई घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात रहे। समिति के स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।
गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
जुलूस में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी उमाशंकर राम, राजू सोनी, आदित्य प्रकाश, राम दरस यादव ‘क्रांति’, पप्पू कुरैशी, सुनील सोनी और ओम जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नाटी इमली भरत मिलाप की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

सूर्पणखा की नाक कटने, माता सीता के हरण और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों ने किया भावविभोर

राम वन गमन का सजीव मंचन देख छलक उठीं दर्शकों की आंखें, प्रभु श्रीराम के वनवास के दृश्य ने हर दिल को किया भावुक

नगरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भगवान राम के जन्म का हुआ भावपूर्ण मंचन
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).