मुख्यमंत्री आवास योजना में असहाय महिलाओं, दिव्यांगों और वंचितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: केशव प्रसाद मौर्य
• डबल इंजन सरकार में 5 लाख परिवारों को मिला पक्का आवास: सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का मिला अवसर
• गत वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1.16 लाख नए पक्के मकानों की बनी कार्ययोजना
• उपमुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिए जिलेवार सूची संकलित कर पारदर्शी आवंटन के सख्त निर्देश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी
लखनऊ। मा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में असहाय विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों, दैवीय आपदा एवं गंभीर बीमारी से प्रभावित परिवारों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पात्र वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए। अधिकारीयों से कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर न हो और उसे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का अवसर मिले।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब तक लगभग 5 लाख परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 1.16 लाख नए पक्के मकानों की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। सभी जिलों में पात्र लाभार्थियों की जिलेवार सूची संकलित की जाए और पात्रता के आधार पर योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा।
📖 Read Also: जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव जाकर वास्तविक पात्र परिवारों का चिन्हांकन किया जाए तथा विशेष रूप से विधवा, दिव्यांग, आपदा एवं गंभीर बीमारी से प्रभावित और सामाजिक रूप से वंचित परिवारों की स्थिति का संवेदनशीलता के साथ आकलन किया जाए। पक्का मकान केवल एक भवन नहीं, बल्कि गरीब परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार है। डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी स्तर पर आने वाली समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

विधान परिषद चुनाव: लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

इमरान मसूद को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- सपा से टकराव का मिला इनाम!
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).