भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच तेज, प्रदेश नेतृत्व की दो सदस्यीय टीम पहुंची बलिया

बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम बलिया पहुंची। टीम में संगीता अग्रहरि और अमिता गुप्ता ने प्रकरण से जुड़े संगठन पदाधिकारियों और अन्य लोगों से अलग-अलग बातचीत की।
इसके बाद पीड़िता के घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया और उसके पक्ष से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी ली। एक महिला पदाधिकारी की ओर से लगाए गए आरोप और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों की जांच के लिए टीम पहुंची। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार पीड़िता जांच टीम के समक्ष अपने पूर्व बयानों पर कायम रही। उसने मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को टीम के सामने रखा। वहीं, जांच टीम ने संगठन पदाधिकारियों और आरोपों से जुड़े लोगों से अलग-अलग बातचीत कर उनका पक्ष भी जाना।
जांच के दौरान टीम ने प्रकरण से जुड़े लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बातचीत पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। फिलहाल भाजपा की ओर से जांच रिपोर्ट अथवा उसके निष्कर्ष को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
महिला नेत्री की ओर से जिलाध्यक्ष समेत संगठन के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इससे पहले शीर्ष नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई थी। इसके बाद पीड़िता से तथ्य जानने के लिए दो क्षेत्रीय महिला पदाधिकारियों को भेजा गया।
मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि जांच टीम आई थी, लेकिन अभी उनसे संपर्क नहीं किया गया है। लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे अखिलेश यादव, संजोई में होगी सपा की जनसभा

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

25 अक्टूबर से बैरिया विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी जन आशीर्वाद पदयात्रा, जयप्रकाश नगर से होगा शुभारंभ

जेल से आजम खान का सियासी संदेश! अखिलेश यादव के सामने रखे संभावित उम्मीदवारों के नाम
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).