जनसुनवाई में दिव्यांग की समस्या पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान

ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
बलिया। जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी। साथ ही आवास की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में ग्राम भीखमपुर, थाना फेफना निवासी रविंद्र राम पुत्र स्वर्गीय सरल राम अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। उन्होंने आवागमन में परेशानी के साथ ही आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी।
जिलाधिकारी ने उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। इससे दिव्यांग रविंद्र राम को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा डीएम ने खंड विकास अधिकारी, गड़वार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के अनुसार रविंद्र राम को आवास का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम की त्वरित पहल से फरियादी को मौके पर ही राहत मिली। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया कि जनसुनवाई में जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां







Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).