जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच के लिए 5 सदस्यीय हाई पावर्ड कमेटी गठित
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर्ड इन्क्वायरी कमेटी (HPEC) का गठन किया है। कमेटी प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, कथित अत्यधिक बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी को कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व CBI निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला समेत कुल पांच सदस्य कमेटी में शामिल किए गए हैं।
कमेटी में ये पांच सदस्य होंगे
जस्टिस (रिटायर्ड) आर. सुभाष रेड्डी — चेयरपर्सन
जस्टिस रवि शंकर झा — सदस्य
जस्टिस शालिंदर कौर — सदस्य
ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व CBI निदेशक — सदस्य
डॉ. एल.आर. बिश्नोई, पूर्व DGP, मेघालय — सदस्य
पुलिस कार्रवाई से लेकर प्रदर्शनकारियों की प्राइवेसी तक की होगी जांच
हाई पावर्ड कमेटी के सामने प्रदर्शन के दौरान कथित अत्यधिक पुलिस बल के इस्तेमाल, लाठीचार्ज, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक बैटन के इस्तेमाल जैसे आरोपों की जांच का अहम सवाल होगा। इसके साथ ही पेलेट गन के कथित इस्तेमाल के पहलू को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
कमेटी प्रदर्शनकारियों की निगरानी और सर्विलांस, उनकी प्राइवेसी तथा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार से जुड़े मुद्दों की भी पड़ताल करेगी।
अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित यह हाई पावर्ड कमेटी जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट के जरिए सामने आने वाले महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तलाशेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लाने के प्रयास अस्वीकार्य: ABVP

हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, फ्रैंकफर्ट-दिल्ली विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर आया

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, आवास पूर्ण करने में पहला स्थान
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).