विशाखापट्टनम में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का शुभारम्भ
अशोक राजपूत
लखनऊ। विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' बुधवार प्रातः में प्रारंभ हुई। बैठक को शुरू संघ प्रमुख मोहन भागवत और उप प्रमुख दत्तात्रेय होसबाले ने पुष्पार्चन करके किया, बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। बैठक के प्रति जारी कथन में उल्लेख कर कहा गया है कि प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में डॉ मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं।
समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं, बीजेपी से महामंत्री बीएल संतोष मंगलवार को बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे और बादलों में घिरी शाम के सूर्यास्त की सुंदरता को भी निहारा।
आरएसएस की बैठक के समय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण के दौरे पर राज्य क्षेत्रीय परिषद की 31 वीं जोनल बैठक में राज्यों के सीएम और गृह पुलिस के अफसरों साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं।आयोजित बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।
दक्षिण में दूसरे महत्वपूर्ण विचार विमर्श गृह मंत्रालय की तरफ से दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक 20 अगस्त 2026 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम (चेंगलपट्टू जिला) का आयोजन है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हो चुकी है। 20 अगस्त से शुरू हो रही बैठक में शामिल होने वाले राज्य/क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप। चर्चा के प्रमुख विषयों में राज्यों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय, नदी जल बंटवारे और बुनियादी ढांचे से जुड़े लंबित प्रकरण क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास से जुड़े अन्य अंतर-राज्यीय मुद्दे एजेंडा में शामिल हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अगले दौर के सुधारों में नियमन में ढील पर जोर: राजीव गौबा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के छह साल पूरे, मछली उत्पादन और निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

पीएम मोदी ने साझा किया आंगनवाड़ी व्यवस्था को जन आंदोलन बनाने वाला लेख

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, प्रकृति के साथ सामंजस्य का दिया संदेश
टॉप रीड्स

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).