लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू

लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
नई दिल्ली: लाल सागर में यमन के तट के पास एक भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि जहाज पर सवार 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस जहाज पर 13 भारतीय नागरिक भी सवार थे, जबकि एक यमन का नागरिक भी था। फिलहाल इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय जहाज वाले झंडे पर हमले की निंदा की है। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
हमले के बाद डूबा जहाज
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "हम 4 अगस्त, 2026 को यमन के तट के पास लाल सागर में डूबे भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज़, MSV फ़ैज़ नूर ओलिया पर हुए हमले की निंदा करते हैं। सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। रियाद में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और क्रू की सुरक्षा के लिए यमनी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है। हम सहयोग के लिए यमनी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।

कमर्शियल जहाजों पर हमला चिंताजनक
बयान में आगे कहा गया, "इस इलाके में कमर्शियल जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं। इस इलाके में कमर्शियल जहाज़ों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, इस इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाज़ों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।"
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की बड़ी छलांग, पवन ऊर्जा क्षमता में 2.8 गुना वृद्धि

भारत की बागवानी में रिकॉर्ड उछाल, उत्पादन 3869 लाख टन के पार पहुंचने का अनुमान

भारत-आसियान रिश्तों को मिलेगी नई ऊंचाई, मोदी ने शांति और स्थिरता पर दिया जोर
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).