24 अगस्त को लक्ष्मण टीला पर गूंजेगा हर-हर महादेव : हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक की तैयारी
लखनऊ । अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई की आज यहाँ हुई प्रदेश और विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 24 अगस्त को लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक हेतु देश और प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभी सनातनियों से पहुँचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयार की गई रूपरेखा पर मंथन किया गया।
संगठन के केंद्रीय मुख्यालय, कुर्सी रोड में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने जलाभिषेक की तैयारी को लेकर पूरी रूपरेखा रखी। जिस पर चर्चा करते हुए मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तय किया कि जलाभिषेक कार्यक्रम की सूचना शासन और प्रशासन को पत्र के माध्यम से दी जाए एवं पुलिस-प्रशासन से अनुमति का भी अनुरोध किया जाए।
बैठक में लक्ष्मण टीला में होने वाले जलाभिषेक के साथ लखनऊ शहर के त्रिपाठी परिवार की महिलाओं को न्याय दिलाने में अनदेखी कर रहे पुलिस-प्रशासन की कड़ी निंदा की गई। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नई रणनीति तैयार करने पर चर्चा की। इसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन पीड़िता के साथ शासन के दरवाजे पर दस्तक देगा (मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा)।
अंत में बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य किया है। यही नहीं, तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूरी तरह से मिटाने का काम किया था। लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, लक्ष्मण टीला पर लगी मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर वहाँ लक्ष्मण टीला और स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-पाठ के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करती रहेगी।
त्रिवेदी ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि 24 अगस्त को जलाभिषेक के लिए लक्ष्मण टीला जरूर पहुँचें। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और पुलिस-प्रशासन इस कार्यक्रम को रोकने के लिए कदम उठा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता किसी दबाव में न आकर जलाभिषेक के लिए तत्पर रहेंगे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा जल्द ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बता दी जाएगी, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

गरीबी पर बड़ी गिरावट: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर, पीएम मोदी बोले- ‘गरीबी हटाना हमारा संकल्प सिर्फ नारा नहीं’

मिजोरम के 48 गांवों को मिलेगी सड़क की सौगात, 710 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

एनवीएस-03 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).