Wed, Sep 9
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

By News Desk·11 Aug 202646156
0
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व और जनविश्वास के आधार पर देशभर के 100 पुलिस अधिकारियों का चयन

नई दिल्ली । फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व और कार्यों को पहचान देना है, जिन्होंने प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनोन्मुख पुलिसिंग और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जनविश्वास का वातावरण मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

किसी भी विकसित और समृद्ध समाज की महत्वपूर्ण पहचान उसके नागरिकों में सुरक्षा, न्याय और कानून के प्रति विश्वास की भावना होती है। जब नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं, तभी शिक्षा, व्यापार, उद्योग, निवेश और सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है। इसलिए प्रभावी कानून व्यवस्था किसी भी राज्य और जिले के समग्र विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला मानी जाती है।

जिला पुलिस का नेतृत्व करने वाले अधिकारी—चाहे वे एसपी, एसएसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष पद पर हों—कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर एवं संगठित अपराध से मुकाबला, यातायात प्रबंधन तथा आपात और संकट की परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक प्रभावी पुलिस कप्तान की भूमिका केवल अपराधियों पर नियंत्रण तक सीमित नहीं होती। वह पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील प्रशासन किसी भी जिले में सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार ने कहा कि सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता के अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप फेम इंडिया प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों और जनसेवकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास करता है, जिन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसी क्रम में इस वर्ष देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में जिला पुलिस प्रमुख और पुलिस इकाइयों के प्रमुख अधिकारी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे व्यापक स्तर पर कार्यरत अधिकारियों में से केवल 100 नामों का चयन करना एक चुनौतीपूर्ण और बहुस्तरीय प्रक्रिया रही।

सर्वेक्षण के प्रथम चरण में फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं तथा क्षेत्रीय स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर देश के 100 प्रमुख पुलिस अधिकारियों की पहचान की। चयन के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया और सार्वजनिक छवि जैसे प्रमुख मानकों को ध्यान में रखा गया।

इन मानकों पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद चयनित 100 अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और IPS कैडरों के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अधिकारियों को पहचान देना नहीं है, बल्कि देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व और जनोन्मुख पुलिसिंग के सफल मॉडलों को सामने लाना भी है।

फेम इंडिया के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंह ने कहा कि यह सर्वेक्षण एक सतत प्रक्रिया है और अधिकारियों के कार्यों एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन आगे भी जारी रहेगा। इसी अध्ययन के अगले चरण में चयनित 100 अधिकारियों में से देश के टॉप 25 पुलिस कप्तानों की विशेष सूची तैयार की जाएगी, जिसे फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित किया जाएगा। इन शीर्ष 25 अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे इस सर्वेक्षण को अधिक व्यापक और बहुआयामी बनाने के लिए एशिया पोस्ट का सहयोग लिया गया है।

राज्यवार एवं कैडर के आधार पर चयनित 100 पुलिस कप्तानों की सूची:

AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर आदि)

• अनंत मित्तल (एसीबी अरुणाचल, अब दक्षिण दिल्ली)

• डॉ. जी.वी. सुंदीप चक्रवर्ती (एसएसपी श्रीनगर)

• राहूल अलवाल (डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली)

• रोहित राजवीर सिंह (डीसीपी ईस्ट दिल्ली)

• शशांक जायसवाल (डीसीपी ट्रैफिक, अब रोहिणी)

• संजीव कुमार यादव (डीसीपी स्पेशल सेल)

• तनु श्री (एसपी पुलवामा, अब दिल्ली)

आंध्र प्रदेश

• अधिराज सिंह राणा (एसपी साइबर क्राइम)

• शेल्के नचिकेत विश्वनाथ (एसपी कडपा)

• तुषार दूडी (एसपी चित्तूर)

• वी. हर्षवर्धन राजू (एसपी प्रकाशम)

असम–मेघालय

• गौरव अभिजीत दिलीप (एसएसपी डिब्रूगढ़)

• नुमल महट्टा (एसएसपी बोंगाईगांव)

• पंकज यादव (एसएसपी बाजाली)

• पार्थ प्रतिम दास (एसएसपी कछार, अब नगांव)

• वी. वी. राकेश रेड्डी पी. (एसपी गोलपाड़ा)

• विवेक सिएम (एसपी ईस्ट खासी हिल्स)

बिहार

• अम्बरीश राहुल (एसपी औरंगाबाद, अब पुलिस अकादमी)

• स्वीटी सहरावत (एसपी पूर्णिया, अब स्पेशल ब्रांच)

• नवजोत सिमी (एसपी अरवल)

• परिचय कुमार (एसपी कटिहार)

• प्रेरणा कुमार (एसपी लखीसराय)

• सुशील कुमार (एसएसपी गया जी)

• विश्वजीत दयाल (एसपी जमुई)

छत्तीसगढ़

• प्रशांत कुमार ठाकुर (एसपी सूरजपुर, अब डीआईजी पीएचक्यू)

• राय गौरव रामप्रवेश (एसपी दंतेवाड़ा, अब बलौदाबाजार-भाटापारा)

• रॉबिन्सन गुरिया (एसपी नारायणपुर, अब डीसीपी रायपुर)

गुजरात

• डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल (डीसीपी जोन-1, अहमदाबाद)

• डॉ. जगदीश चावड़ा (डीसीपी वडोदरा)

• विजय जे. पटेल (एसपी खेड़ा)

हरियाणा

• अदिति सिंह (डीसीपी एमडीसी जोन, पंचकूला)

• अंशु सिंगला (एसपी एंटी करप्शन, अब डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम)

• दीपक जेवरिया (एसपी महेंद्रगढ़)

• लोगेश कुमार पी. (एसपी चरखी दादरी)

हिमाचल प्रदेश

• बलबीर सिंह (एसपी हमीरपुर)

• गौरव सिंह (एसपी शिमला)

• इल्मा फरोज़ (एसपी नूरपुर)

• शिवानी मेहला (एसपी लाहौल एवं स्पीति)

झारखंड

• अनुदीप सिंह (एसपी पाकुड़)

• हृदिप पी. जनार्दन (एसपी स्पेशल ब्रांच)

• डॉ. बिमल कुमार (एसपी गिरिडीह)

• प्रभात कुमार (एसएसपी धनबाद)

• श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे (एसपी सिमडेगा)

कर्नाटक

• बिंदु मणि (कोडागु)

• डॉ. अरुण के. (मंगलुरु सिटी)

• मल्लिकार्जुन बालदंडी (मैसूरु)

• मुथाराजू एम. (चामराजनगर)

केरल

• आर. आनंद (एसपी पथनमथिट्टा)

• साबू मैथ्यू के.एम. (एसपी कोट्टायम)

• विजय भारत रेड्डी (एसपी कासरगोड)

मध्य प्रदेश

• समीर सौरभ (एसपी मुरैना, अब रेडियो भोपाल)

• संपत उपाध्याय (एसपी जबलपुर)

• श्रद्धा तिवारी (डीसीपी भोपाल मुख्यालय)

महाराष्ट्र

• कृषिकेश रावले (डीसीपी जोन-1, पुणे)

• नीति पुडी रश्मिता राव (डीसीपी नागपुर जोन-4)

• सोमय मुंडे (डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर)

• नितिन दत्तात्रय बागटे (रत्नागिरी)

मणिपुर–त्रिपुरा

• क्ष. शिवकांता सिंह (एसपी इंफाल वेस्ट)

• मौर्य कृष्णा सी. (एसपी दक्षिण त्रिपुरा)

• शंकर देबनाथ (एसपी पश्चिम त्रिपुरा)

नागालैंड

• डॉ. प्रीतपाल कौर (एसपी पेेक)

• एस. वेसुप्रा केज़ो (एसपी मोकोकचुंग)

ओडिशा

• अमृतपाल कौर (एसपी नुआपाड़ा)

• गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र (एसपी झारसुगुड़ा)

• जगमोहन मीणा (डीसीपी भुवनेश्वर)

• प्रतीक सिंह (एसपी पुरी)

पंजाब

• गुरप्रीत सिंह भुल्लर (एसएसपी अमृतसर)

• कंवरदीप कौर (एसएसपी चंडीगढ़)

• मनिंदर सिंह (एसएसपी रोपड़)

• संदीप मलिक (एसएसपी होशियारपुर)

• एस. गुरबंस सिंह बैंस (एसएसपी फरीदकोट)

राजस्थान

• अभिषेक शिवहरे (एसपी जैसलमेर)

• डॉ. अमृता दुहन (एसपी उदयपुर)

• मृदुल कच्छवाह (बीकानेर)

• प्रवीण नायक नूनावत (एसपी सीकर)

• रंजीता शर्मा (जयपुर ईस्ट)

• शैलेंद्र सिंह इंदौलिया (एसपी जालौर)

सिक्किम

• लाल बहादुर छेत्री (एसपी मंगन)

• नकुल प्रधान (एसपी सोरेंग)

तमिलनाडु

• डॉ. के. महेश्वरी (डीसीपी रेडहिल्स, अवडी सिटी पुलिस)

• जी. चंदीश, आईपीएस (एसपी रामनाथपुरम)

तेलंगाना

• खरे किरण प्रभाकर (डीसीपी साउथ जोन, हैदराबाद)

• पोथाराजू साई चैतन्य (कमिश्नर, निजामाबाद)

• श्रीबाला बी. (डीसीपी क्राइम्स, साइबराबाद)

उत्तर प्रदेश

• आकाश पटेल (चंदौली)

• अनुराग आर्या (बरेली)

• अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर)

• डॉ. दीक्षा शर्मा (ईस्ट जोन, लखनऊ)

• डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर)

• इलामारन जी. (एटा)

• के.के. बिश्नोई (संभल)

• प्राची सिंह (अंबेडकर नगर)

• डॉ. इराज राजा (गाजीपुर)

• सर्वानंद टी. (अमेठी)

उत्तराखंड

• चंद्रशेखर घोडके (एसपी अल्मोड़ा)

• सर्वेश पंवार (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल)

• सुरजीत सिंह पंवार (एसपी चमोली)

पश्चिम बंगाल

• पापिया सुल्ताना (एसपी मेदिनीपुर)

• वाई. रघुवंशी (एसपी कृष्णानगर)

• मिस पुष्पा (एसपी बारासात, अब पूर्व बर्धमान)

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

07 Sept 20262405

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20263265

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

06 Sept 20266255

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

07 Sept 20263215

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

07 Sept 20262695

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

06 Sept 20263930

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

06 Sept 20263980

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

06 Sept 20263890

मेयर की कुर्सी से राजभवन तक: दिनेश शर्मा के सियासी सफर ने तय किया लखनऊ से अंडमान तक का लंबा रास्ता