डॉ. मीनू खरे को मिला ‘जल प्रहरी सम्मान 2026’, जल संरक्षण के प्रति योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान

नई दिल्ली। जल संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवीकरण और पर्यावरणीय जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए डॉ. मीनू खरे को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘जल प्रहरी सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
समारोह में देश के प्रख्यात जल संरक्षणविद् एवं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह, सांसद एवं पर्यावरण गतिविधियों के प्रमुख गोपाल आर्य, जैन मुनि लोकनाथ तथा कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार सागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पद्मश्री सम्मानित उमाशंकर पांडेय, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) तथा आईआईटी कानपुर से जुड़े प्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और जल विशेषज्ञों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए गठित ज्यूरी मंडल की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. रंजन गोगोई ने की।

डॉ. मीनू खरे आकाशवाणी, लखनऊ में उपनिदेशक एवं कार्यक्रम प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। वे ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडियो ब्लू ड्रॉप की संस्थापक हैं। रेडियो ब्लू ड्रॉप के माध्यम से जल संरक्षण को केंद्र में रखकर जनजागरूकता, संवाद और व्यवहार परिवर्तन के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य जल संरक्षण के संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाना तथा नदियों, तालाबों और अन्य जल निकायों के संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. मीनू खरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है। उन्होंने नदियों के पुनर्जीवीकरण, जल निकायों के संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. खरे ने कहा कि जल जीवन का आधार है और नदियाँ हमारी जीवनरेखाएँ हैं। इनका संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। जल संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और सतत प्रयासों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों से जल संरक्षण के साझा लक्ष्य के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लाने के प्रयास अस्वीकार्य: ABVP

हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, फ्रैंकफर्ट-दिल्ली विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).