नवंबर-दिसंबर में जमा करें जीवित प्रमाण पत्र, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा अतिरिक्त पेंशन लाभ

बैंक पासबुक और पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लाना जरूरी, पेंशनर की मृत्यु होने पर कोषागार और बैंक को तत्काल देनी होगी सूचना
लखनऊ। आदर्श कोषागार, कलेक्ट्रेट लखनऊ ने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। नवंबर और दिसंबर 2026 में जिन पेंशनरों को अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करना है, उन्हें निर्धारित दस्तावेजों के साथ कोषागार पहुंचने की अपील की गई है। प्रमाण पत्र समय पर जमा होने से पेंशन संबंधी लाभों के भुगतान में अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा।
मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों को अपडेट बैंक पासबुक और फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अलावा बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो प्रतियां भी जीवित प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करनी होंगी।
80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को अतिरिक्त पेंशन का लाभ
कोषागार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पारिवारिक पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु प्रमाण से जुड़े दस्तावेज जमा करने को कहा है। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया जा सकता है। जिन पारिवारिक पेंशनरों के पास आयु का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी आयु प्रमाण पत्र संबंधित पटल सहायक को आवेदन के साथ उपलब्ध करा दें। इससे अतिरिक्त पेंशन का लाभ समय पर मिल सकेगा।
पेंशनर की मृत्यु होने पर बैंक और कोषागार को दें सूचना
आदर्श कोषागार ने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के उत्तराधिकारियों से भी अपील की है कि पेंशनर की मृत्यु होने की स्थिति में तत्काल संबंधित कोषागार और बैंक को इसकी सूचना दें। जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि मृत्यु की जानकारी दिए बिना पेंशनर के खाते से किसी प्रकार की निकासी किए जाने पर संबंधित धनराशि की वसूली राजस्व वसूली की तरह उत्तराधिकारी की चल-अचल संपत्ति से की जा सकती है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता : सीएम योगी

एलडीए की ओटीएस योजना में अब तक 1,567 आवेदन, मानचित्र के बकायेदारों को भी राहत

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत, सीएम योगी ने बताया सुशासन का मंत्र

बिजली बिल बकाएदारों पर विभाग का शिकंजा, आज से शुरू होगा विशेष अभियान
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).