90 मिनट तक पूछताछ के बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन रिहा, सेंगीपट्टी पुलिस स्टेशन से निकले बाहर

Udhayanidhi Stalin Released: DMK नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को अभिनेत्री त्रिशा से जुड़ी कथित "दोहरे अर्थ वाली" टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया। मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और फिर स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया।
Udhayanidhi Stalin Released: DMK नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को अभिनेत्री त्रिशा से जुड़ी कथित "दोहरे अर्थ वाली" टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया। मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और फिर स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया।
इस दौरान DMK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि सत्तारूढ़ TVK सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। पूछताछ पूरी होने के बाद उदयनिधि सेंगीपट्टी पुलिस स्टेशन से बाहर निकले, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पुलिस ने 90 मिनट तक की पूछताछ
तंजावुर जिले के सेंगीपट्टी पुलिस स्टेशन में उदयनिधि स्टालिन से करीब 90 मिनट तक पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि पूछताछ पूरी होने के बाद उदयनिधि को रिहा कर दिया जाए। साथ ही अदालत ने कहा कि जब भी जांच एजेंसियों को आवश्यकता हो, उन्हें जांच में सहयोग करना होगा। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर उदयनिधि चेन्नई से लाई गई पुलिस गाड़ी से उतरे और अंदर जाने से पहले बाहर मौजूद समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की बड़ी छलांग, पवन ऊर्जा क्षमता में 2.8 गुना वृद्धि

भारत की बागवानी में रिकॉर्ड उछाल, उत्पादन 3869 लाख टन के पार पहुंचने का अनुमान

भारत-आसियान रिश्तों को मिलेगी नई ऊंचाई, मोदी ने शांति और स्थिरता पर दिया जोर
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).